Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआत्म निर्भर भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का अयोजन

आत्म निर्भर भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का अयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधीजी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में 27सितंबर को ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक बारिश के बावजूद उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनेक छात्र-छात्राओं ने भाषण दिया। निर्णायक मण्डल ने अभ्यर्थियों के भाषण का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम  प्रिन्स यादव, द्वितीय रामआश्रय बिन्द तथा तृतीय अमर यादव रहे। इस अवसर पर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ.लालमणि प्रजापति, डॉ.आलोक प्रताप सिंह विशेन, डॉ.वंदना तिवारी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.नीलम सिंह, समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष विकास कुमार यादव, कार्यालय अधीक्षक बिन्द प्रताप सिंह, प्रीतेश सिंह व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.पंकज सिंह, संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अविनाश वर्मा ने किया।