जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को राष्ट्रवीर सेना ने आतंकी हमले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछकर उनकी हत्या करने पर सभी भारतीय हिंदू जनमानस के विश्वास पर जबरदस्त कुठाराघात किया गया है। इस जघन्य आतंकी वारदात की हम समस्त हिंदू जनमानस कड़ी निन्दा व शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं। राष्ट्रवीर सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनती करते हुए कहा कि इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें तथा ऐसी मिसाल पेश करें कि भविष्य में कभी भी इस तरह की वारदात करने से पहले आतंकियों की रूह कांप जाएं। ज्ञापन सौंपने सेना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में मंगल सेठ, रोहित साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, हिमांचल सेठ, रविन्द्र सेठ, सियाराम गुप्ता, सौरभ सेठ, डॉ.मदन मोहन वर्मा, नीरज सेठ, आत्मा राम साहू, प्रीतम सेठ, डॉ.सूरज जायसवाल सहित आदि उपस्थित रहेंं।
― Advertisement ―
आतंकी हमलों के विरोध में राष्ट्रवीर सेना ने सौंपा ज्ञापन


