Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 की मौत, 21 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 की मौत, 21 घायल

लखनऊ. यूपी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह एक प्राइवेट बस और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गई. इसके बाद बस खाई में पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं. नौ घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों को सैफई रेफर किया गया है. वहीं मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है.

न्यूज एजेंसी के अनुसार हादसा शिकोहाबाद के नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि लुधियाना से रायबरेली जा रही एक यात्री बस बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम को बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. मालूम हो कि जब यह हादसा हुआ तब बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे. उनको हादसे के बारे में पता तक नहीं चला. बस और डीसीएम की टक्कर के बाद तेज आवाज हुआ और इसके बाद बस पास की खाई में पलट गई. जब यात्रियों की आंख खुली तो अफरातफरी का माहौल था. हादसे में किसी का सिर फट गया था तो किसी हाथ तो किसी का पांव टूट गया था. हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

Share Now...