जौनपुर धारा, थानागद्दी। क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बारिश के साथ तेज आंधी में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान ढह गया। नंदू विश्वकर्मा का मकान में भूसा भरा हुआ था। दोपहर में आकाशीय बिजली गिरी जिससे मकान ढह गया। हालाँकि मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही थानागद्दी-मोढ़इला मार्ग पर बोधा ब्रह्म बाबा के समीप आम के पेड़ की डाली गिर पड़ी जिससे आवागमन बाधित हो गया। बाद में स्थानीय पुलिस व लोगों के सहयोग से डाली को हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू किया गया।
― Advertisement ―
आकाशीय बिजली से ढहा घर, गिरा पेड़


