― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरअष्टमी को शीतला चौकिया धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

अष्टमी को शीतला चौकिया धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

जौनपुर धारा,जौनपुर। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शीतला चौकिया धाम में भोर से ही इतनी लंबी कतार लगी कि श्रद्धालुओं को दो-चार घंटे बाद ही दर्शन मिल सका।

नवरात्र की चढ़ती-उतरती व्रत रहने वालों ने भी श्रद्धा व भक्ति के साथ देवी की पूजा किया। मंदिरों में सप्तशती के श्लोक गूंज रहे थे तो घंट-घड़ियाल व शंख ध्वनि से माहौल धर्ममय हो गया। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी स्वरूप के पूजन का विधान है। देवी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही कतारबद्ध हो गए। पचरा और देवी गीत से माहौल धर्ममय हो गया। मां को कड़ाही चढ़ाने के साथ ही मुंडन आदि संस्कार संपन्न कराए गए। शीतला चौकिया धाम परिसर भोर से ही मां के जयकारे से गूंजने लगा। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। साढ़े चार बजे मां का पट खुलते ही दर्शन को लालायित श्रद्धालु उमड़ पड़े। धाम परिसर मां के जयकारे से गूंज उठा। यह सिलसिला रात तक चलता रहा, नगर के परमानतपुर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित सिटी स्टेशन रेलवे क्राङ्क्षसग के निकट स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ रही। शीतला चौकिया धाम परिसर में व्रती महिलाओं ने मां के आठवें स्वरूप महागौरी के दर्शन-पूजन के बाद अन्न, वस्त्र व नकदी दान दिया।

Share Now...