Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअशोक सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि आज

अशोक सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि आज

जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबन्धक अशोक सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि मंगलवार को महरुपुर में मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन पूजन के उपरान्त भंडारा का आयोजन किया गया है। स्व.अशोक सिंह के स्मृतिशेष में बताते हुए उनके पुत्र इं.शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निजी जीवन से लेकर राजनीति तक के सफर में प्रमुख पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा हर वर्ग का ध्यान रखा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी थी, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा से पालन किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उनका हर पार्टी के नेताओं से अच्छा तालमेल रहा। संबंध को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी है। समाजसेवा व देशभक्ति उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी। हर किसी के सुख-दुख में हमेशा उन्होंने साथ दिया। आगे उन्होंने कहा कि पिताजी ने तिलकधारी पीजी कॉलेज को एक नई दिशा दिया था, तथा कभी अनुशासन से समझौता नहीं किया।