Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरअवैध व अनधिकृत ई-रिक्शा चालकों पर की गई कार्यवाही

अवैध व अनधिकृत ई-रिक्शा चालकों पर की गई कार्यवाही

जौनपुर धारा,जौनपुर। अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध बुधवार को जौनपुर जनपद में अनधिकृत, बिना वैध प्रपत्र संचालन, अवयस्कों द्वारा संचालन आदि अभियोगों के प्रति परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की। जेसिस चौराहा, लाइन बाजार, सद्भावना पूल एवं जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग आदि स्थानों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान के अंतर्गत सायं 06 बजे तक 22वाहनों का चालान किया गया एवं 15वाहनों को थानों में बन्द किया गया एवं अन्य 125 ई-रिक्शा चालकों चेतावनी दी गयी एवं 01 अपंजीकृत ई-रिक्शा को निरूद्ध किया गया। अवैध एवं अनधिकृत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के प्रति अभियानात्मक कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जौनपुर के नेतृत्व में यातायात निरीक्षक के साथ प्रवर्तन कार्यवाही किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही में प्रमोद कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी, सुशील मिश्रा, यातायात निरीक्षक एवं सुनील कुमार तिवारी, सहायक यातायात निरीक्षक एवं परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के अन्य कार्मिक शामिल थे। ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा चालकों से अपील है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्रों को अद्यतन करा लें। वाहन स्वामी किसी भी स्थिति में अवयस्कों को ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति न दें।