- आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, देशी व विदेशी मदिरा निर्माण की सामग्री बरामद
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन व आबकारी आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश एवं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, वितरण, भण्डारण से संबंधित तस्करी पर अंकुश लगाने के लिये दिये गये कड़े निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखाबिर की सूचना पर राजा साहब के पोखरे के पास मोटर साइकिल पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 42 पौवे अवैध देशी शराब, तरंग ब्राण्ड 400 अप्रयुक्त नकली ढ़क्कन व 200 नकली/फर्जी राजस्व सुरक्षा क्यू0आर0कोड सहित नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सांयकाल गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनोद यादव पुत्र पतिराम यादव निवासी सरैया थाना जफराबादसे बरामद अवैध शराब के साथ निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्री-ढ़क्कन व नकली/फर्जी क्यू0आर0 कोड के श्रोत के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर रिजवी खान खोवा मण्डी स्थित कमल प्रेस के यहॉ आकस्मिक छापेमारी की गयी जिसमें संबंधित संचालक के यहॉ से 160 अदद नकली/फर्जी राजस्व सुरक्षा क्यू0आर0कोड सहित क्यू0आर0कोड के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पेपर के 12 अदद् पेपर रोल बरामद करते हुए संचालक जाहिद अली पुत्र जफरूद्दीन सिद्दकी नि0-रौजा अर्जन, थाना-कोतवाली, से कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि अभियुक्त विनोद ने 5000 नकली/फर्जी राजस्व सुरक्षा क्यू0आर0 कोड़ मेरे यहॉ छपवाये थे। इसके उपयोग के संबंध में जाहिद अली द्वारा बताया गया कि विनोद द्वारा इस क्यू0 आर0 को शराब की नकली शीशियों पर चिपकाकर बिक्री किया जाता है जिससे होने वाले लाभ को हमलोग बाटतें है, इसी लालच में आकर मैने क्यू0आर0कोड छाप दिया था। बरामद पेपर रोल के विषय में जाहिद अली द्वारा बताया गया कि इस पर भी क्यू0आर0कोड तैयार कर विनोद को देने वाला था। इस प्रकार जाहिद अली को उसका जुर्म बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुन: अभियुक्त विनोद की निशानदेही पर हरलालका रोड स्थित जितेन्द्र कुमार के कास्मेटिंक की दुकान पर छापा मारा गया जिसमें संवंधित दुकान व गोदाम की तलाशी में विभिन्न रंगों के अवैध देशी मदिरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 5365 अप्रयुक्त नकली ढ़क्कन एवं अवैध विदेशी मदिरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 131 अप्रयुक्त नकली ढ़क्कन एवं अवैध मदिरा की शीशियों पर चस्पा होने वाले 6000 रैपर/लेबल बरामद हुआ। दुकान संचालक जिसका नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार नि0-ईशापुर, थाना-कोतवाली, ने उक्त बरामदगी के संबंध में बताया कि इस रैपर व ढ़क्कन को सूरज यादव नि0-लाडलेपुर, थाना-सरायख्वाजा के साथ मिलकर हमलोग मगांकर विनोद यादव को देते है जिसे विनोद यादव द्वारा अवैध शराब तैयार एवं बिक्री कर जो लाभ अर्जित होता है उसे हम लोग आपस में बाट लेते है। इस प्रकार जितेन्द्र कुमार को भी उसका जुर्म बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं उसके साथी सूरज यादव को वांछित किया गया। इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए संवंधित अभियुक्तों से बरामद समस्त वस्तुओं को नियमानुसार सील सर्वमोहर करते हुए संवंधित अभियुक्तों के विरूद्व धारा-60 व 72 आबकारी अधिनियम एवं एम0बी0एक्ट 207 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्थानीय थाना कोतवाली मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इस रैकेट से संबंधित अन्य व्यक्तियों के धर-पकड़ हेतु टीमें लगा दी गयी है।



