जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को थाना पुलिस द्वारा अवैध असलहे व एक जिन्दा कारतूस लिए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बतौर पुलिस शनिवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी उसी दौरान थाना क्षेत्र के डीहअशरफाबाद गांव निवासी महेंद्र मौर्या के लड़के सौरभ मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध असलहा एक जिन्दा कारतूस पाया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेम शंकर सिंह और हमराहियों में हेड कान्सटेबल द्वय शशांक शेखर गुप्ता और काशी नाथ यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
अवैध असलहे संग अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article

