Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअवकाश ग्रहण पर शमशाद को दी गई विदाई

अवकाश ग्रहण पर शमशाद को दी गई विदाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में भौतिकी प्रयोगशाला में कार्यरत कर्मचारी शमशाद अली के अवकाश ग्रहण सम्मान में विदाई समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग के संकायाध्यक्ष प्रो.सौरभ पाल ने उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.संतोष कुमार ने शमशाद अली के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि ये एक कर्मठ और विनम्र कर्मचारी थे। समारोह में प्रो.अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो.रजनीश भास्कर, डॉ.अमरेंद्र सिंह डॉ.मनीष प्रताप सिंह, डॉ.केवल भारती, श्यामजी त्रिपाठी, रामसेवक यादव, मोहिंदर पाल, चंद्रेश शर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।