Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
Homeअपना जौनपुरअर्टिगा की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से...

अर्टिगा की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस चौकी अन्तर्गत सरैयां मोड़ के पास अज्ञात मारुति अर्टिगा कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो बड़ेरी बाजार की तरफ से मोटरसाइकिल सवार उमेश पाठक पुत्र रामचरण पाठक 40वर्ष, रूपेश पाठक पुत्र ननकू पाठक 38 वर्ष बड़का पूर्वा बड़ेरी की तरफ से गृहस्थी का सामान खरीद कर घर जा रहे थे कि मडियाहूं की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मारुति अर्टिगा कार से सरैया स्थित बड़का पूर्वा मोड़ के पास जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति अर्टिगा कार के दाहिने तरफ बोनट के परखच्चे उड़ गए,  इसका शेष अंश मौके पर मौजूद मिला और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार उमेश पाठक एवं रूपेश पाठक बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीण एवं राहगीरों की सहायता से दोनों को मडियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

Share Now...