― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअमर बलिदानी भगतसिंह की मनाई गई 118वीं जयंती

अमर बलिदानी भगतसिंह की मनाई गई 118वीं जयंती

जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में अमर बलिदानी भगतसिंह की 118वीं जयंती हनुमान घाट पर मनाया गया। सेना प्रमुख महेश कुमार ने भारत माता व भगतसिंह के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। वहां उपस्थित शिवम जायसवाल, नीरज सेठ, रोहित साहू, डॉ.मदनमोहन वर्मा, आलोक सेठ, राहुल सेठ, सियाराम, दीपक सेठ, अनिकेत मोदनवाल, डॉ.सूरज जायसवाल आदि लोगों ने भगतसिंह के त्याग बलिदान दूरदर्शिता पर चर्चा किया। महेश कुमार ने सभी को भगतसिंह के जयंती की शुभकामना दिया। भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Share Now...