― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeमनोरंजनअब पूजा हेंगड़े ने भी कसा रनबीर कपूर के एनिमल पर तंज

अब पूजा हेंगड़े ने भी कसा रनबीर कपूर के एनिमल पर तंज

‘देवा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पूजा हेगड़े ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पर निशाना साधा है। बीते दिन शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इसके लिए मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। बता दें कि पूजा फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और वहीं उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पर भी तंज कसा। बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, इस मूवी में एक्टर को अल्फा-मेल किरदार में दिखाया गया था। हालांकि मूवी में रणबीर के किरदार को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने देवा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि अब यह अल्फा मेल नहीं अल्फा फीमेल देखने का समय है। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि उन्होंने कहीं ना कहीं संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पर निशाना साधा है। बता दें कि शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा, ‘दिया देव के किरदार के लिए परफेक्ट टक्कर है। क्योंकि वह अपने दिमाग से बात बोलने में नहीं घबराती। वह क्या महसूस कर रही हैं, इससे भी वह बिल्कुल नहीं घबराती हैं।

Share Now...