Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपहरण व दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में युवक ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।

क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आफताब पुत्र इम्तियाज ने रविवार को बगल के गांव से एक किशोरी का अपहरण कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित युवक को किशोरी के साथ भागने की फिराक में था जिसे नगर के रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।