Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरअनुराग हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपित पकड़ से दूर

अनुराग हत्याकांड का नामजद मुख्य आरोपित पकड़ से दूर

क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को भी नहीं मिली सफलता

जौनपुर धारा,खुटहन। उपाध्यायपुर निवासी अनुराग पंडित की हत्या में नामजद दो आरोपितों में मुख्य आरोपित पंकज सिंह अभी भी फरार है। कथित तौर पर क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को भी इस बीच कुछ खास सफलता हाथ नहीं लग सकी है। अनुराग पंडित का शव बुधवार को उनके घर से दो सौ मीटर दूर आम की बाग में पड़ा मिला था। मृतक मंगलवार शाम को धिरौली नानकार निवासी परमेश यादव के साथ थोड़ी देर बाद घर लौटने की बात कहकर निकला था किंतु वापस नहीं लौटा। मृतक के बड़े भाई अनुपम पंडित ने फतेहगढ़ निवासी पंकज सिंह को मुख्य आरोपित बताते हुए परमेश यादव सहित चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसके बाद पुलिस ने परमेश को तो गिरफ्तार कर लिया किंतु पंकज सिंह अभी भी उनकी पकड़ से दूर है। पुलिस का मानना है कि पंकज की गिरफ्तारी होने के बाद पूरे मामले से पर्दा हट सकता है। जिससे उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम भी लगातार प्रयासरत है। हालांकि घटनास्थल से बरामद शराब की बोतल पर छपे बारकोड से पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। सीओ शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उसके पकड़े जाते ही सारे मामले से पर्दा उठ जाने की संभावना है।