Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनअनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी आद्या

अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी आद्या

हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में अनुपमा सुपरस्टार शेफ के कंपटीशन में जी तोड़ मेहनत कर रही थी और अब उसका नतीजा भी आ गया है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा ने सबको हराकर सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। अनुपमा ये शो जीत जाती है, जिसके बाद वह एक बढ़िया सी-स्पीच भी देती है। अनुपमा की जीत से हर कोई खुश होता है, लेकिन आद्या और वनराज का मुंह बन जाता है।

अनुपमा की जीत की खुशी में शाह परिवार में सभी खुश होते हैं, लेकिन वनराज की कड़वी बातें जारी रहती हैं। वनराज अनुपमा की जीत को तुक्का बोलता है, जिसके बाद काव्या उसे मुंहतोड़ जवाब देती है। दूसरी तरफ आध्या भी अनुपमा की जीत से बौखला जाती है और तब अनुज उसे सुनाता है। वह अपनी बेटी से अनुपमा की डायरी फाड़ने की वजह पूछता है और तब आध्या बताती है कि वह नहीं चाहती अनुपमा अमेरिका में रहे।वह अनुपमा को इंडिया भेजना चाहती है। सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा अपनी जीत की खुशी सभी लोगों के साथ मनाकर किंजल के घर जाती है, जहां पर तोषू केक के साथ खड़ा होता है। वह अपनी मां की जीत पर खूब डांस करता है और ये चीज अनुपमा और किंजल को समझ नहीं आती।वहीं, अनुज श्रुति के पास अनुपमा की जीत की खुशी में मीठा खिलाता है, और तब श्रुति अनुज को बोलती है कि वह अनुपमा को इस घर से भेजना चाहती है। अनुपमा सेलिब्रिटी बन गई है और अब वह यहां रहकर सेवा नहीं कर सकती। अनुज भी इस बात पर मान जाता है, लेकिन घर से जाने का फैसला अनुपमा पर छोड़ता है।