Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित पिकअप बालक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई

अनियंत्रित पिकअप बालक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम औरी के पास जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे अनियंत्रित पिककप ने ऑटो को बचाने के चक्कर में बालक को धक्का मारते हुए सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ में टकरा गई। जिसके चलते पिककप की केबिन के फंसकर अंकित यादव पुत्र गुड्डू यादव की मौत हो गयी। गौरतलब हैं कि पिकअप चाकल बबलू यादव अंकित यादव 25वर्ष के साथ कही से भूसा पहुँचाकर केराकत के तरफ आ रहा था। तभी रास्ते के नरायनपुर के पास फैसल अंसारी 20वर्ष पुत्र कयामुद्दीन अंसारी निवासी नरहन और आशीष यादव 17वर्ष पुत्र सन्तोष यादव निवासी औरी ने पिकअप को रोक कर घर जाने के लिए लिफ्ट माँग लिया। जैसे ही पिकअप टाई नाले पर बने पुल को पार करके आगे बढ़ी तभी ऑटो ने कट मार दिया। जिसके चलते सड़क किनारे खड़े विवान यादव उर्फ गूगल 6वर्ष को रौंदते हुए महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिककप के केबिन में सभी चारों लोग फस गये। मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्राइवर के दरवाजे को खोलकर फैसल, आशीष और बबलू को बाहर निकाला। वही अंकित बुरी तरह केबिन में फँस गया। जिसे मौके पर जुटे लोगों ने जैक लगाकर बाहर निकाला। तभी मौका पाकर चालक बबलू यादव घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। घायल फैसल और आसिफ को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल बालक विवान को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन ट्रामा सेन्टर ले गये। जहाँ विवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है।