जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली के नई बस्ती मिर्दहा मोहल्ले में एक अधेड़ अपने ही मकान में गाटर के चूल्हे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार की सुबह जब घटना का पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मुमताज उर्फ झगड़ु उम्र 50वर्ष पुत्र समीउल्लाह अपने मिर्दहा मोहल्ले के पुराने घर से 500मीटर दूर नई बस्ती मिर्दहा में बने पाही पर सोने के लिए प्रतिदिन जाते थे। पाही पर एक कमरा उनके लिए बनवाया गया था। बुधवार की रात पत्नी जमीला खातून की माना जाए तो खाना खाकर राजी खुशी पाही पर सोने के लिए गए। सुबह जब पाही से आने में देर हुई तो पत्नी जमीला खातून मौके पर पहुंची। बाहर से गेट के जाल में हाथ डालकर अंदर से बंद सिटकनी को खोला और कमरे तक गई। कमरे में पहुंचते ही अंदर का नजारा देख पत्नी भौचक हो गई इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोग भी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर अंदर पहुंचे और अंदर का नजारा देख सबकी आवाज बंद हो गई। कमरे के अंदर अधेड़ मुमताज गाटर की चूल्हे से फांसी लगाकर झूल रहा था। लोगों ने जब उनके करीब जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। किसी ने सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दिया कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाटर से लटक रहे शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुमताज की पत्नी जमीला खातून ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का कभी भी कोई विवाद नहीं था। मेरे पति से भी कोई विवाद नहीं था पति ने फांसी क्यों लगाया यह समझ नहीं पा रही हूं। मृतक मुमताज की तीन बेटी व दो बेटा है। एक बेटा सउदिया अरब में रोजी रोटी के सिलसिले में है, तो दूसरा मुंबई में रहता है। दो बेटियों के हाथ पीले हो चुके हैं। एक बेटी की शादी अभी होना बाकी था। मुमताज की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
अधेड़ ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले



