जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव से गुजरने वाली पीली नदी पुल के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से रहने वाले 62वर्षीय विश्वनाथ प्रसाद अपने परिजनों के साथ शाहगंज की तरफ जा रहे थे। शाहपुर पीली नदी पुल के पास के शौच करने के लिए रुके थे। जहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानंद चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम



