Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से लगी आग में छह रिहायशी छप्पर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग में छह रिहायशी छप्पर राख

जौनपुर धारा, खुटहन। शाहपुर सानी गांव में शनिवार की आधी रात अबूझ हालत में लगी आग से आधा दर्जन रिहायशी छप्पर व उसमें रखे हजारों के गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। गांव निवासी सुजीत नाविक उर्फ फुन्नन के रिहायशी छप्पर में रात 12 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर उनके तीनों छप्परों को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के जुटने तक आग बढ़ती हुई बगल स्थित वीरेंद्र नाविक के दो छप्पर व अजय नाविक के छप्पर तक पहुंच गई। ट्यूबवेल चलाकर बाल्टियों से पानी फेंक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक उसमें रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान राख हो गया। अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।

Share Now...