Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअजोशी महावीर धाम पर उमड़े श्रद्धालु

अजोशी महावीर धाम पर उमड़े श्रद्धालु

जौनपुर धारा, सिकरारा। क्षेत्र के अजोशी महावीर धाम पर मंगलवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। लोग धाम स्थित दुर्गा माता की पूजा अर्चना के साथ साथ हनुमान जी का दर्शन पूजन कर मन्नतें मांगे। धाम के पुजारी पण्डित अरविंद शास्त्री ने बताया कि इस नवरात्रि में पड़ने वाले मंगलवार के दिन शक्ति उपासना के साथ साथ बजरंग बली की पूजा अर्चना विशेष फलदायी होती है। इस दिन धाम पर भक्तों की ज्यादा संख्या पहुंचने के अनुमान के साथ विशेष व्यवस्था की गई थी। भेर में पुजारी आकाश मिश्र की देखरेख में वैदिक मंत्रों के बीच विग्रह का भव्य श्रृंगार करते हुए मंगला आरती के साथ धाम का मुख्य कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। फाटक खुलते ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच कर पूजन अर्चन किया। महिला श्रद्धालुओं ने पचरा सोहर गाते नाचते धाम में पहुँचकर पूजा किया। इस मौके पर स्वामी नाथ मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, त्रिभुवन दास, हरिगेन शास्त्री व दया शंकर आदि सक्रिय रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चक्रमण करती रही।