Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअग्निकाण्ड से बचने के लिये जारी हुई एडवाइजरी

अग्निकाण्ड से बचने के लिये जारी हुई एडवाइजरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। अग्निकाण्ड से फसलों के बचाव के लिये एडवाइजरी जारी करते हुए अवगत कराया है कि अपर जिलाधिकारी ने बताया कि खेत-खलिहानों के पास बीडी़, सिगरेट एवं माचिस की तीली न जलायें। खेत-खलिहानों के पास गरम राख या आग न फेंके। खड़ी फसलों के पास अपशिष्ट, सूखी पत्तियों या वनस्पति को न जलायें। फसलों के अवशेष न जलाये इसे पशुचारे के रूप में या खाद व अन्य जैविक उपयोग में लायें। खेतों के चारों ओर लगभग 3-4 मीटर चौड़ी (फायर ब्रेक) खाली पट्टी बनाये ताकि आग फैलने से रोकी जा सके। पशुशालाओं के आस-पास आग न जलाये। खेत के आस-पास या खेत में ट्रांसफार्मर लगे हैं तो किसान भाई सबसे पहले उसके आस पास की फसलों की कटाई कर लगभग 3-4मीटर चौड़ा खाली स्थान बनायें जिससे अग्निकाण्ड की घटना घटित न होने पायें खेत-खलिहानों में यदि अग्निकाण्ड की घटना होती है तो तत्काल फायर ब्रिगेड एवं 112 पर सूचना दें।