जौनपुर धारा, खेतासराय। थाना पुलिस ने मंगलवार को 25,000 रुपये के इनामी और अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में वांछित अपराधी मोहम्मद कासिफ उर्फ सोनू (28), निवासी सेठुआपारा, थाना खुटहन को रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान कासिफ के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। साथ ही गो-तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली बोलेरो पिकअप को जब्त कर एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। कासिफ पर थान्ाा खुटहन, खेतासराय और सुल्तानपुर में गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। खेतासराय पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, संजय पांडेय और अम्बिका यादव की टीम शामिल रही। पुलिस के इस प्रयास से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
अंतर्जनपदीय ईनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Previous article


