जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के अंत्योदय कार्ड धारकों को होली पर 3 किलो चीनी मिलेगी। यह जानकारी पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी ने दी है। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों की मिठास होली पर बनी रहे इसलिए सरकार द्वारा उन्हें उन्हें मात्र 18 रूपए प्रति किलो की दर से 3 किलो चीनी होली के अवसर पर दिया जा रहा है जो 17994 अन्तोदय कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्ड धारकों से अपील भी किया है कि ऐसे कार्ड धारक अपनी चीनी लेना किसी भी दशा में ना भूलें। यदि कहीं किसी कोटेदार द्वारा चीनी का वितरण उक्त कार्ड धारकों में नहीं किया जा रहा है तो वह तुरंत कार्यालय में सूचित करें शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर 5 मार्च को चीनी वितरित किया जाएगा।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
होली पर 17994 अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगी 3 किलो चीनी
Previous article


