Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशहाइवे के पेट्रोल पंप पहुंचे नकाबपोश लुटेरे

हाइवे के पेट्रोल पंप पहुंचे नकाबपोश लुटेरे

उन्नाव. उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 2.5 लाख रुपए लूट लिए. बिना नंबर की बाइक पर आए नकाबपोश 3 लुटेरों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर तमंचा तानकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है.

सेल्समैन का आरोप है कि बदमाशों ने 2 राउंड हवाई फायरिंग कर फरार हो गए. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की. एडिशनल एसपी ने सर्विलांस व एसओजी को मामले की छानबीन में लगाया है. सेल्समैन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर ट्रेस कर लुटेरों तक पहुंचने में जुटी है. लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म के पास संचालित पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे. इन अपराधियों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था और हाथ में तमंचा लिए थे. सेल्समैन सरवन का आरोप है कि बदमाशों ने डीजल बिक्री के पैसों वाला बैग छीनने लगे और पिटाई शुरू कर दी. सरवन के मुताबिक पैसा देने से इनकार करने पर दूर खड़े एक बदमाश ने दो राउंड फायर किया और पास आकर सरवन से पैसे छीन लिए. हवाई फायरिंग से पेट्रोल पंप कर्मचारी रवि व संजय छिप गए. सरवन ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक को दी. हाइवे पर गन प्वाइंट पर 2.5 लाख की लूट से हड़कंप मच गया. सोहरामऊ थाना पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच पड़ताल की. सेल्समैन सरवन पुलिस की हिरासत में है. एडिशनल एसपी ने सर्विलांस व एसओजी को खुलासे में लगाया है. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Share Now...