Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरहरियाली तीज की तैयारियां तेज, महिलाओं ने रचाया मेंहदी

हरियाली तीज की तैयारियां तेज, महिलाओं ने रचाया मेंहदी

जौनपुर। जिले में हरियाली तीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में इस पर्व पर प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों की खरीदारी के लिए पूर्व संन्ध्या पर महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही। व्रत में काम आने वाली वस्तुओं की दुकानें सज गई हैं। तीज का पर्व मंगलवार को मनाया जायेगा। महिलायें बाजारों और घरों में मेहदी लगवायी और पूजन सामग्री की खरीददारी की। ज्ञात हो कि तीज पर बहन-बेटियों के यहां सामान भेजने की भी परंपरा है, जिसमें मिठायी, अनरसा, तथा श्रृंगार की वस्तुएं दी जाती हैं। बाजारों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। लोगों ने तीज के सामान की खरीदारी की। महिलाओं ने चूड़ियां, श्रृंगार के सामान व साड़ियों की खरीदारी की।

Share Now...