- आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है : सुरेन्द्र प्रताप सिंह
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में बजट प्रस्तुतिकण का लाइव प्रसारण देखा गया। उसके उपरान्त एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह और सुशील उपाध्याय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात वन्दे मातरम का गीत गाया गया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है बजट से भारत की ग्लोबल पोजिशन मजबूत होगी बजट भविष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और इससे छोटे व्यापारियों को काफी फायदा होगा ये विकसित भारत की गति को तेज करने वाला बजट है। पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का द्वार है यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है भारत जिस सुधार की रफ्तार पर आज चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भारत ने मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसका अधिकतम लाभ भारत के युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों तक पहुंचे यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है बायो-फार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, महत्वपूर्ण खनिजों पर जोर, वस्त्र क्षेत्र के लिए नई योजनाएं, उच्च तकनीक वाले खिलौना निर्माण को प्रोत्साहन और अग्रणी लघु एवं मध्यम उद्यमों का विकास जैसे उपाय भविष्योन्मुखी कदम हैं जो देश की वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करते हैं। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ाकर 12करोड़ रुपये कर दिया है यह बढ़ा हुआ खर्च इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की गति को बनाए रखने और आर्थिक विकास को सहारा देने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के 140करोड़ लोग सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है यह एक ऐसा अनूठा बजट है। जो राजकोषीय घाटे को कम करने, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने पर केंद्रित है और इसके साथ ही, इस बजट में उच्च पूंजीगत व्यय और उच्च विकास का संयोजन भी है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता पंकज मिश्र, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, सुनील तिवारी, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज, सुरेश धुरिया, मृत्युंजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, संजीव शर्मा, परविंदर चौहान, देवी प्रसाद सिंह, नीरज मौर्य, अंजू कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहें।



