जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिकरारा पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सचिन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी, निवासी ग्राम हसरौली कलाफतपुर थाना बक्सा, को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त हत्या के प्रयास से संबंधित एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने लाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सरोज तथा कांस्टेबल जितेन्द्र यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
केराकत। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों...
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित गिरफ्तार



