Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्मार्ट फोन पा चहकें छात्र, अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कालेज में वितरण

स्मार्ट फोन पा चहकें छात्र, अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कालेज में वितरण

जौनपुर धारा, शाहगंज। अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कालेज में शासन द्वारा प्रदत्त स्मार्टफोन का वितरण सोमवार प्रातः छात्रों को किया गया। मुख्य अतिथि उप्र धर्म संस्कृति संगम अध्यक्ष अरुण सिंह रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधक कहकशां खान ने किया। आभार प्रदर्शन सेक्रेटरी मिर्जा अजफर बेग ने किया। कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विश्वगुरू बनने कि राह में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। विकास की गति बनाए रखने हेतु तकनीकी शिक्षा बेहद आवश्यक है। छात्रों को स्मार्ट फोन मिलने से यह राह और भी आसान होगा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.एन.पी.उपाध्याय, नोडल अधिकारी डॉ.सलीम खान, डी.एल.एड.प्राचार्य आमिर सिद्दीकी, आशीष अस्थाना, डॉ.तसनीमा, नौसाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, उसरहटहा ग्रामप्रधान नदीम, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Share Now...