Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरस्कूल जा रहे दो बच्चे नाले में गिरे

स्कूल जा रहे दो बच्चे नाले में गिरे

  • जान जोखिम में डालकर जा रहे हैं स्कूली बच्चे

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर।  स्थानीय थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में बने कमासिन ड्रेन नाले पर स्थित पुलिया की टूटने से स्कूल बच्चे जान जोखिम में डालकर जाने को  मजबूर हैं। गुरुवार को दो बच्चे स्कूल लौटते समय नाले में गिर गये। जिससे क्षेत्र हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे स्कूल से लौटते समय नन्दनी(9) आदित्य(6) नाले में गिर गये। जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी बतातें हैं कि  सैकड़ों वर्ष पूरानी पुलिया होने के नाते काफी जर्जर हो चुका था और हो रहे लगातार बरसात के चलते दो से तीन फीट टूट गयी है। कटरा मोहल्ले में सिटी पब्लिक स्कूल सहित कई मैरिज हाल व बड़े कारोबारी व्यवसायी का बसेरा हैं। यहाँ हमेशा छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है। आलम यह है कि वह रास्ता नहर की कटान की भेंट चढ़ गया है। बताते है कि यह मार्ग जिला प्रतापगढ़ से मिलती है। नहर टूटने की वजह से कई बार बच्चे फिसल कर गिर चुके हैं, तथा सैकड़ों बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। नहर पर स्थित पुलिया की मरम्मत कराए जाने को लेकर लोगो ने उच्च अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई  लेकिन स्थिति आज भी ज्यों की त्यों है। बच्चों के आवागमन को लेकर अभिभावकों में भय बना रहता है।

Share Now...