Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरस्कूल के गेट पर लगा ताला, बाहर खड़े रहे छात्र

स्कूल के गेट पर लगा ताला, बाहर खड़े रहे छात्र

  • विद्यालय के मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत अकबरपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल के गेट पर बच्चों द्वारा साइकिल लेकर गेट पर खड़ा होना स्कूल के टीचर का इंतजार करना, बना चर्चा का विषय हुआ है। शिक्षा में सुधार हो या ना हो और शिक्षक समय से स्कूल आये या ना आये लेकिन शिक्षक खातों में महीने का सैलेरी जरूर आना चाहिए। प्रदेश की योगी सरकार लगातार शिक्षा विभाग पर कार्य कर सभी लोगों को जागरूक कर रही है वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों का स्कूल के प्रति घोर लापरवाही देखने को मिल रही है।जब मीडियाकर्मी पहुँचे तो विद्यालय के गेट पर ताला लटका हुआ मिला। प्रधानाध्यापक समेत एक भी अध्यापक विद्यालय पर नही उपस्थित मिले और विद्यालय पर सभी बच्चे सुबह 9:02 बजे पर पहुँच गेट पर लगे ताले के बाहर सड़क के किनारे खड़े होकर अध्यापक का बच्चे इंतजार कर रहे थे।वहीं शिक्षक विद्यालय से नदारत रहे। आखिर ऐसे गैर जिम्मेदार प्रधानाध्यापक और अध्यापक पर कब और किस तरह की उच्चाधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में केराकत खण्ड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार झाँ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लापरवाह प्रधानाध्यापक व अध्यापक को नोटिस जारी कर करवाई की जायेगी और त्वरित कार्यवाही की जायेगी।

Share Now...