Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरसेनापुर शहीद स्मारक में लगी हाई मास्क लाइट बनी शोपीस

सेनापुर शहीद स्मारक में लगी हाई मास्क लाइट बनी शोपीस

  • ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत निधि द्वारा लगाई गई है लाइट

केराकत। क्षेत्र के सेनापुर गांव में स्थित शहीद स्मारक परिसर में लगी हाई मास्क लाइट पिछले लगभग आठ महीनों से शोपीस बनी हुई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी साफ देखी जा सकती है। विदित हो कि शहीद स्मारक परिसर में शहीदों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लगवाया है। जो अनवरत फहराता रहता है, राष्ट्रीय ध्वज को रात में फहरते देख ग्रामीणों में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए कई बार लाइट लगवाने की मांग को उठाई थी। जिला पंचायत सदस्य बंदना सरोज के सहयोग से शहीद स्मारक परिसर में जिला पंचायत निधि द्वारा हाई मास्क लाइट लगवाई गई है। जो लगभग आठ महीनों से रखरखाव और मरम्मत के अभाव में बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शहीद उद्यान पार्क में टहलने से कतरा रहे है ग्रामीण

जिला प्रशासन व मनरेगा से निर्मित शहीद उद्यान पार्क में ग्रामीणों के सहूलियत के लिए जिम और टहलने के लिए पथवे बनवाया गया है। जिसमें ग्रामीण भारी संख्या में सुबह टहलने आते और अपना समय व्यतीत करते है अब अलम ये है कि लाइट खराब होने से ग्रामीण शहीद उद्यान पार्क में जाने से कतरा रहे जिससे ग्रामीणों में रोष का माहौल व्याप्त है।

खरगसीपुर में लगी हाई मास्क लाइट हुई खराब

वही रामपुर खरगसीपुर तिराहे पर लगी हाई मास्क लाइट खराब है कभी कभी लगी लाइटों में एक बल्ब जलता दिखाई देता है तिराहे पर रोशनी नहीं होने से ग्रामीण व राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है बता दे कि तिराहे पर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है ऐसे में अंधेरा होने से पुलिस को भी निगरानी रखने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Share Now...