- 12 फरवरी को दोनों में होगा फाइनल का मुकाबला
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्थित एकलव्य स्टेडियम में महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें पहला सेमीफाइनल मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज और टीडीपीजी कॉलेजके बीच खेला गया जिसमें मो. हसन पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गिराकर 141 रन बनाए जिसमें अनुज सिंह ने 52 गेंद पर 74 रन एवं आशीष ने 42 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में टीडीपीजी कालेज की तरफ से मिलन यादव ने 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट एवं अखिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीडीपीजी कालेज ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी, जिसमें शशांक पाण्डेय 24 गेंद पर 18 रन, अखिल ने 19 गेंद पर 17 का योगदान रहा। गेंदबाजी में मो. हसन पीजी कालेज की तरफ से शशांक ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट एवं किशन सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। मो. हसन पीजी कालेज ने 42 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच पीजी कालेज गाजीपुर एवं सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली के बीच खेला गया जिसमें पीजी कालेज गाजीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 93 रन बनाए, जिसमें सौरभ त्रिपाठी ने 36 गेंदों पर 26 रन, अजय कुमार चौधरी ने 12 गेंद पर 21 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली के हर्ष शर्मा ने 4 ओवर 29 रन देकर 4 विकेट एवं अंकित ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्यबली यादव महाविद्यालय ने 9 विकेट खोकर 93 रन ही बना पायी जिसमें मुदस्सिर खान ने 36 गेद पर 41 रन तथा आयुष ने 19 गेंद पर 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पीजी कालेज, गाजीपुर की तरफ से निकेश कुमार यादव ने 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट, शशांक पाण्डेय ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट एवं इशान मिश्रा ने 4 ओवर 14 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। इस प्रकार से मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में सूर्यबली यादव महाविद्यालय ने पीजी कालेज गाजीपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच सूर्यबली यादव महाविद्यालय एवं मो. हसन पीजी कालेज के बीच 12 फरवरी को खेला जायेगा। अम्पायर की भूमिका में प्रदीप पटेल, राज बहादुर यादव एवं स्कोरर की भूमिका विपिन सर्राफ रहे। उक्त अवसर पर सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे।


