बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन उनसे जुड़ी बातें आज भी चर्चा में रहती ही हैं। 14 जून 2020 को उन्होंने अपने मुंबई वाले फ्लैट में कथित सुसाइड कर लिया था। इसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई थी। अब खबर है कि वह जिस अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, उसको कोई किराएदार नहीं मिल रहा है। पिछले ढाई साल से ये फ्लैट खाली पड़ा है और इसमें रहने कोई भी राजी नहीं है। अब इस फ्लैट के ब्रोकर ने एक वीडियो ट्वीट किया है और बताया है कि ये 5 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से किराए के लिए उपलब्ध है।
ब्रोकर का नाम रफीक मर्चेंट है। वह इस फ्लैट के ओनर हैं और र्Rघ् हैं। वह अब ये फ्लैट बॉलीवुड के किसी सेलिब्रिटी को रेंट पर नहीं देना चाहते हैं। वह किराएदार के रूप में एक कॉर्पोरेट व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के खाली घर की पूरी वीडियो बनाई है और उसे ट्वीट किया है, साथ ही अपना फोन नंबर भी दिया है। बताया है कि ये सी फेसिंह डुप्लेक्स 4ँप्ख् अपार्टमेंट है। मुंबई के बांद्रा वेस्ट के कार्टर रोड पर स्थित है। महीने का 5 लाख रुपये किराया है। जो इसे लेना चाहता है, इस नंबर पर कॉल करे।
बता दें कि इसी घर में सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। जब से वह गए, ये घर ऐसे ही खाली पड़ा हुआ है। इसमें कोई पहने के लिए नहीं आया। वैसे भी किराया इतना ज्यादा है कि आम इंसान तो एक बार को सोच भी नहीं सकता है। सेलिब्रिटी को देना नहीं है और बचे बिजनेसमैन्स तो उनका भी कुछ अभी अता-पता नहीं है। हालांकि जब रफीक मर्चेंट से बॉलीवुड हंगामा ने बात की, तो उन्होंने बताया कि इस घर को नए किराएदार क्यों नहीं मिल रहे हैं। रफीक मर्चेंट का कहना है, ‘इस फ्लैट में रहने से लोग डरते हैं। जब किसी किराएदार को पता चलेगा कि ये वही फ्लैट है जिसमें एक्टर की मौत हुई थी, तो वो इस फ्लैट को एक बार देखने भी नहीं आएगा। आजकल लोग कम से कम फ्लैट देखने आ रहे हैं क्योंकि एक्टर की मौत की खबर पुरानी हो गई है। लेकिन डील फाइनल नहीं हो रही है। इस घर का मकान मालिक भी इसका किराया कम नहीं करना चाहता है। अदर वह इसे ऐसा कर दे तो इसे जल्दी बेच दिया जाएगा। हालांकि वह इसे बाजार के दामों पर बेच रहा है। इसलिए लोग भी उसी एरिया में दूसरे फ्लैट खरीदना पसंद करते हैं। रफीक ने आगे बताया ‘पार्टियों को पहले ही बता दिया जाता है कि यह वही जगह है जहां सुशांत रहता था। कुछ लोगों को इतिहास से कोई मतलब नहीं है और वो यहां रहना चाहते हैं। लेकिन उनके दोस्त और परिवार के सदस्य उन्हें डील के साथ आगे बढ़ने से मना करते हैं। अब मालिक किसी फिल्म सेलेब्रिटी को फ्लैट किराए पर नहीं देना चाहता, चाहे वह कोई भी हो या कितना भी बड़ा क्यों न हो। उनका स्पष्ट है कि वह फ्लैट किसी कॉर्पोरेट व्यक्ति को सौंपना च्ााहते हैं। बता दें कि सुशांत ने दिसंबर 2019 से प्रति माह लगभग रू.4.5 लाख के लिए अपार्टमेंट किराए पर लिया था। वह अपने रूममेट्स और गर्लप्रâेंड-एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ अपार्टमेंट शेयर कर रहे थे, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उसके साथ रह रही थीं। लेकिन उनके जाने के बाद से ही इस घर को खाली कर दिया गया और किराए पर उठा दिया गया। हालत ये है कि उनके जाने से बाद से इसमें कोई रहने के लिए नहीं आया। यह आज भी खाली पड़ा हुआ है।



