जौनपुर धारा,जौनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित व अन्य अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सिद्धान्तो विचारो और देश की आजादी दिलाने में उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा सुभाष चंद्र जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नेता जी स्वयं में प्रकाश पुन्ज थे। सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने के बाद भी इसे छोड़कर उन्होंने भारत माता की सेवा करने का रास्ता चुना, उनके अन्दर नेतृव करने की जो क्षमता थी तथा जो जीजिविषा थी, उसी के दम पर संघर्ष करते हुए देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देशवासियों में एकजुटता और नई ऊर्जा की भावना विकसित की। आजाद हिन्द फौज का गठन किया। उन्होंने अपने पूरी क्षमता के साथ कार्य करते हुए अपने जीवन में कई गतिरोध का सामना किया।वे स्वतन्त्रता सेनानी होने के साथ-साथ स्वाधीन भारत की नींव को स्थापित करने वाले नेताजी गरम दल के नेता थे, स्पष्ट वक्ता थे। अखण्ड आत्मविश्वास और कभी न भयभीत होने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। ऐसे पराक्रमी भारत के लाल के जीवन दर्शन से सीख लेते हुए संकल्प ले कि कभी जीवन में निराश न होकर अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य ने नेताजी सुबाष चन्द्र बोस के महान व्यक्तित्व के सम्बन्ध में अपने-अपने विचारों को साझा किया। इस अवसर पर विशेष शासकीय अधिवक्ता रविन्द्र नरायण सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सुभाष चन्द्र बोस की जयंती याद किया गया उनका योगदान

Previous article


