Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुभाष चंद बोस की जयंती पर लिया गया यातायात नियमों का संकल्प

सुभाष चंद बोस की जयंती पर लिया गया यातायात नियमों का संकल्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह-2024 के तहत छात्रों ने खरका स्थित गांधी तिराहा से लाइन बाजार थाना तक मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया और नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक किया। प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व  पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन मैदान से छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में शामिल आठवीं से 12वीं कक्षा के करीब एक हजार छात्र सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन संबंधी नारे लगाते हुए गांधी तिराहा पहुंचे। वहां से लाइन बाजार थाना तिराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर खुद यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया, साथ ही नागरिकों को भी पालन करने वेâ लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और नेताजी सुभाष चंद बोस के दिखाए मार्ग पर चलकर सशक्त व आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, स्काउट गाइड ने भी मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डा.बृजेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) रमेश श्रीवास्तव, आरआइ(एआरटीओ) अशोक श्रीवास्तव, सीओ यातायात व सदर देवेश सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्त, प्रभारी निरीक्षक (यातायात) जीडी शुक्ल व सभी उप निरीक्षक उपस्थित रहे। टीडी कॉलेज के एनसीसी के करीब 250 कैडेट्स वॉलंटियर्स के तौर पर सड़क सुरक्षा में सहयोगी की भूमिका में रहे।

Share Now...