Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण के कारण यातायात रूट में...

सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण के कारण यातायात रूट में बदले

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के उप परियोजना प्रबंधक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन के अन्तर्गत सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर चार लेन वाले रेल उपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) का निर्माण कार्य आगामी 30 मई से प्रारंभ किया जाएगा।

इस निर्माण कार्य के कारण सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से होकर आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत:प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा तीन वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिन पर सभी वाहन चालकगण आवागमन कर सकेंगे। प्रयागराज की ओर से आने वाले हल्के और भारी वाहन अब एन.एच731 होते हुए अलीगंज मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे, लखनऊ की ओर से आने वाले हल्के और भारी वाहन भी एन.एच.731 से होते हुए अलीगंज मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे। जौनपुर शहर से प्रयागराज व लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन मुरादगंज से कलीचाबाद होते हुए अलीगंज मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से मुरादगंज तिराहा होते हुए पकड़ी हाईवे तक का मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यातायात विभाग ने आम जनता से अपील किया है कि वह असुविधा से बचने हेतु इन वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही यातायात सूचनाओं पर ध्यान दें। यातायात पुलिस ने यह कदम शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share Now...