जौनपुर। हमजापुर गांव में नव निर्मित सीसी सड़क पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यह मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का बताया जा रहा है, जहां ग्राम प्रधान द्वारा हाल ही में सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। सूत्रों के अनुसार गांव निवासी विनय यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सुभाष यादव पुत्र गिरजा शंकर यादव तथा संजय यादव पुत्र गिरजा शंकर यादव ने सड़क पर पॉलिथीन बिछाकर वहां पशु बांध दिए हैं और सड़क पर कब्जा कर लिया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विनय यादव का आरोप है कि जब उनसे सड़क खाली करने को कहा गया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत की गई थी। ग्राम प्रधान मौके पर भी पहुंचे और कब्जा हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोपित पक्ष कब्जा हटाने को तैयार नहीं है। गांव के कुछ अन्य लोगों का भी कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के कारण संबंधित लोग सड़क से कब्जा हटाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। मामले की जानकारी के लिए ग्राम सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रारंभ में संपर्क नहीं हो सका। बाद में ग्राम सचिव अमित सोनकर ने बताया कि यदि सड़क पर कब्जा किया गया है तो उसे हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
― Advertisement ―
‘गड्ढा मुक्त’ सड़क की पोल खुली, पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा
आधा दर्जन सवारियां बाल-बाल बचीं, लोगों में नाराजगीजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण रविवार को एक बड़ा...
सीसी सड़क पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

Previous article
Next article


