― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसीएचसी बदलापुर में डॉ.अरविंद यादव ने अधीक्षक पद का कार्यभार संभाला

सीएचसी बदलापुर में डॉ.अरविंद यादव ने अधीक्षक पद का कार्यभार संभाला

बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में सोमवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद यादव ने अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ.यादव ने ओपीडी, मैटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, एमटीसी सेंटर, जनरल वार्ड, फार्मेसी कक्ष और उपस्थिति रजिस्टर समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, एएनएम और वार्ड ब्वॉय से भी बातचीत कर सुझाव लिए। उल्लेखनीय है कि पूर्व अधीक्षक डॉ.संजय दुबे को 6 माह के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में अल्ट्रासोनोग्राफी प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। इस अवसर पर डॉ.कोविदेन्द्र त्रिपाठी, रमाकांत विश्वकर्मा, बीपीएम अवनीश सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Share Now...