तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन रोली जौनपुरिया ने गिनायी उपलब्धियां
जौनपुर धारा,जौनपुर। शनिवार को लाइन बाजार चौराहा हनुमान मंदिर के पास स्थित सिद्धिविनायक ज्वेलर्स ने लकी ड्रा ऑफर की शुरूआत 24मई से किया, तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन चर्चित यू-ट्यूबर रोली जौनपुरियां ने ग्राहकों के समक्ष प्रतिष्ठान की उपलब्धियां गिनाई, और प्रतिष्ठान को प्रमोट करने के लिये वीडियो भी शूट किया। प्रतिष्ठान में भारी-भरकम ग्राहकों के बीच उन्होंने अधिष्ठाता सूरज सेठ की जमकर बखान भी किया। उन्होने कहा कि ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने वाला यह पहला शोरूम है, यहां पर शुद्धता की गारंटी रहती है। रोली के नगर के लोगों से आग्रह किया कि सोने-चाँदी की खरीदारी सिद्धिविनायक ज्वेलर्स से करें, यह संस्थान ग्राहकों का विश्वास जीतता हैं। उन्होंने हॉलमार्क एवं एचयूआईडी के बारे में लोगों को वीडियो के माध्यम से बताया। इसके बाद प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता सूरज सेठ ने बताया कि आभूषण की शुद्धता, विश्वास एवं आधुनिक डिजाइनों के साथ विगत 12वर्षों से मुझे जनपद के ग्राहकों का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता आया है। जिसकी बदौलत उनकी अटूट रिश्तों की एक नई शुरूआत का अवसर स्वर्ण संचय बचत योजना एवं लकी ड्रा के माध्यम से प्राप्त हुआ है। आज से शुरू हुआ लकी ड्रा ऑफर आगामी छह माह तक चलेगा। प्रत्येक पांच हजार की खरीद पर ग्राहकों को एक लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार एक स्कूटी, द्वितीय रेफरीजरेटर, तृतीय एलईडी टीवी, चतुर्थ कीचन सेट एवं पांचवा पुरस्कार मिक्सर रखा गया है। उन्होंने कहा कि समय रहते लोग इसका लाभ उठा सकते हैं, ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए चाँदी एवं डायमंड की ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में शत-प्रतिशत जबकि एडवांश बुकिंग पर 25प्रतिशत की भारी छूट है। स्वर्ण संचय बचत योजना के तहत 11 किस्त का भुगतान करने पर 12 किस्त के बराबर ज्वेलरी की खरीदारी की जा सकती है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 26मई को कामेडियन चन्दे गुरू अपनी टीम के साथ प्रतिष्ठान पर शूट करेंगे। इस अवसर पर धीरज सेठ, नीरज सेठ, पंकज सेठ समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में आए हुए लोगों के प्रति सराफा एसोसिशएन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने आभार व्यक्त किया।



