बॉलीवुड के लेटेस्ट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. जैसलमेर में सिड और कियारा की शादी में शामिल होने वालों में करण जौहर, ईशा अंबानी, कियारा के ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड यानी कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ दिखे. बता दें कि साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) कियारा संग शाहिद की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. फिल्म में कियारा शाहिद की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था.हाल में ही सिद्धार्थ और कियारा ने अपने मेहंदी की रस्म की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. इसमें कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था. इसी फंक्शन से मीरा राजपूत और शाहिद की एक प्यारी तस्वीर वायरल हुई है.मीरा राजपूत द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर में वह शाहिद कपूर का हाथ थामे नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर मेहंदी लगवा रही हैं. तस्वीर सूर्यगढ़ किले के लॉन की है और मीरा एक सोफे पर बैठी हुई दिखाई दे रही है, जबकि शाहिद उसके बगल में खड़े है. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की गुलाबी ऑर्गेंजा साड़ी में मीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कुछ दिनों पहले, मीरा ने इसी साड़ी में खुद का सोलो पोट्रेट शेयर किया था. उन्होंने पेस्टल गुलाबी साड़ी को एक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना, जिसमें भारी कढ़ाई थी.
― Advertisement ―
अम्मा हॉस्पिटल में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
जौनपुर। अम्मा हॉस्पिटल एवं पंचकर्म केन्द्र, जेसीज चौराहा के निकट तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह...
सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में कियारा आडवाणी के ‘बॉयफ्रेंड’ ने की थी खूब मस्ती



