Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसिद्दीकपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

सिद्दीकपुर में दिनदहाड़े फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

  • पैसे को लेनदेन को लेकर दिया था घटना को अंजाम
  • आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं कई मामले

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर के एक कॉलोनी में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग करके दहशत फैला दी थी। इस दौरान तीन बाईक को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया था। घटनास्थल से पुलिस ने गोलियो के खोखे को कब्जे में लिया था। जबकि हमलावर फरार हो गए थे। बता दें कि 17अगस्त को सिद्दीकपुर स्थित संजय नीलेश कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमे आरोप है कि लोहता निवासी रौनक सिंह को जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया गया था। मामला पैसे की लेनदेन का था। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था। जिसके एक आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मखमेलपुर गांव निवासी देवानंद गौतम को नहर के पास से बाईक समेत गिरफ्तार कर लिया। जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और 30जून को कोरिडिहा में डॉ.संदीप प्रजापति के आवास पर रंगदारी के लिए फायरिंग की गई थी। दोनों घटनाओं को स्वीकार करते हुए आरोपी ने बताया कि इसमें असलहे अन्य साथियों के पास है। घटना दो साथियों के कहने पर किया गया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि जितने भी आरोपी थे। चिन्हित किया जा रहे हैं और पकड़े जा रहे हैं, उनके साथ विधिक कार्रवाई की गई है। और महाकाल गैंग को भी चिन्हित किया जा रहा है।

Share Now...