जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत बाजार में जिम के बाहर सिगरेट पी रहे युवक को टोकना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिम संचालक को बुरी तरह पीट दिया। गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। दबंगों की तलाश में पुलिस जुटी है। अरगुपुर कलां निवासी अनुराग पुत्र रत्नेश कुमार बीबीगंज बाजार में फिटनेस क्लब एवं जिम का संचालन करते हैं। मंगलवार रात अनुराग के जिम के बाहर एक युवक सिगरेट पी रहा था। मना किया तो देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। लगभग आधे घंटे बाद उक्त युवक समेत चार युवक बाइक से वहां पहुंचे और अनुराग को पीटने लगे। जिसमें पीड़ित गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपी युवकों ने अनुराग को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अनुराग को राजकीय चिकित्सालय लाया। जहां हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अर्गुपुर कलां निवासी आरोपी शिवानंद तिवारी, नितेश सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शिवाकांत और नितेश जुलाई 2024 में अर्गुपुर कलां में पीआरवी जवान को मारने-पीटने और सरकारी पिस्टल छीनने के मामले में भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सिगरेट पीने से मना करने जिम संचालक कों दबंगों ने पिटा

Previous article
Next article


