- देश के वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि
सिकरारा। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिकरारा विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह विकासखण्ड अधिकारी पवन कुमार ने झंडा रोहण किया। सिकरारा थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सिकरारा थाना पर झंडा रोहण करते हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। किसान आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने झंडा रोहण किया गया।

न्यू होली डिवाइन चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक हेमन्त मिश्रा प्रिंसिपल विनय कुमार संरक्षक अशोक कुमार उमर वैश्य के द्वारा झंडारोहण किया गया। राहुल महाविद्यालय कलवारी में प्राचार्य डॉक्टर ए.के.श्रीवास्तव प्रबंधक डॉ.आशीष सिंह के द्वारा झण्डारोहण विद्यालय परिसर में किया गया। माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी में प्रबंधक डॉ.समर बहादुर सिंह के द्वारा विद्यालय परिसर में झंडारोहण किया। कलवारी में स्थित पंचायत भवन मिनी सचिवालय पर बयों वृद्धि कुंज बिहारी मिश्रा व ग्राम प्रधान जवाहरलाल के द्वारा झंडा रोहण किया। श्री राजनीति यादव इंटर कॉलेज बभनौली में प्रधानाचार्य बबलू यादव द्वारा झंडा रोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में ग्राम प्रधान ब्रह्म दत्त गिरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा झण्डारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण प्रभात फेरी तथा बच्चों केसांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खो-खो की प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम प्रकाश सिंह समाजसेवी, प्रबंधक खुशहाल सिंह, प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र सिंह शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहें। संचालन विद्यालय की छात्रा प्राची सिंह और विद्यालय की अध्यापिका कुमारी मोनिका के देख रेख में संपन्न हुआ। खेल के अध्यापक सुरेश चन्द्र यादव, विक्रमा जीत सिंह मौजूद रहे।