Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिकरारा में पुलिस बुथ बनाने के लिए हुआ जमीन का सीमांकन

सिकरारा में पुलिस बुथ बनाने के लिए हुआ जमीन का सीमांकन

जौनपुर धारा,सिकरारा। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर सिकरारा चौराहे पर पुलिस बुथ बनाने के लिए 11मार्चको दोपहर जमीन का सीमांकन किया गया। जमीन का सीमांकन करने के लिए राजस्व टीम व थाना अध्यक्ष सिकरारा अमित सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। बताते चलें कि सिकरारा चौराहे के बगल कुछ जमीन खाली थी। उसी स्थान पर बुथ बनाने के लिए सीमांकन किया गया। क्योंकि आए दिन वहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा रात में भी आए दिन छुटपुट घटनाएं होती रहती हैं। वहां हमेशा जब पुलिस की तैनाती रहेगी तो लोगों को जाम से निजात मिलेगी और रात में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ जाएगी फिर हाल पुलिस अधीक्षक के इस पहल से लोगों में खुशी व्याप्त है।

Share Now...