Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रधान की मौत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल चौकी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक ग्राम प्रधान डॉ.रामजन्म यादव 51वर्ष की देर रात...
Homeअपना जौनपुरसिकरारा में दलित युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, गाली-गलौज—दो नामजद...

सिकरारा में दलित युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, गाली-गलौज—दो नामजद पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खेतलपुर निवासी लालचन्द्र सरोज पुत्र दशई ने थाना सिकरारा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 03 फरवरी को समय लगभग शाम 6:30बजे, उनके पुत्र कुलदीप सरोज को गांव के हैप्पी यादव की गुमटी के सामने से जबरन उठाकर बगल के सरपताही स्थान पर ले जाया गया।

आरोप है कि वहां रजनीश यादव पुत्र तिलकधारी यादव एवं निरहु यादव पुत्र राजेन्द्र उर्फ मुखिया द्वारा कुलदीप सरोज के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि थाने गया तो जान से मार देंगे। मारपीट में कुलदीप सरोज को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सिकरारा उदय प्रताप सिंह से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही मामले की जांच की गई, जिसमें मारपीट की घटना सत्य पाई गई। इसके बाद तत्काल बीएनएस की धारा 115(2),352,351 एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)/5(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

आत्महत्या के लिए उकसाने पर तीन पर केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।

आरोप है कि एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। वादी रामवृक्ष सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र विक्रांत सिंह को उसकी पत्नी रूबी सिंह, गांव के रणविजय सिंह उर्फ पिंकू और संदीप सिंह उर्फ ड़ेजू द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विक्रांत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी दौरान विक्रांत ने रणविजय और संदीप को इलाज के लिए करीब पौने दो लाख रुपये उधार दिए थे। जब विक्रांत ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसे कथित तौर पर गालियां दीं और सामाजिक रूप से अपमानित किया। इस प्रताड़ना से तंग आकर विक्रांत ने 12 जून 2025 की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान 14जून को वाराणसी के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी दी कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 7साल कैद, 10हजार जुर्माना

जौनपुर। एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी अमित सिंह उर्फ सतीश को अदालत ने सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने सुनाया।

अदालत ने दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। आदेश के अनुसार, यदि अर्थदण्ड का भुगतान नहीं किया जाता है, तो दोषी को तीन अतिरिक्त माह की सजा भुगतनी होगी। यह अर्थदंड पीड़िता को देने का निर्देश दिया गया है। यह मामला 14 सितंबर 2016 का है। मड़ियाहूं निवासी पीड़िता के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि रात करीब दो बजे आरोपी अमित ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उनकी 16 वर्षीय बेटी बाहर निकली, तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बाद में किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी दर्ज किए गए थे। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने अमित सिंह को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

सांड ने हमला कर वृद्ध को मार डाला

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शौच के लिए गए वृद्ध फर सांड ने हमला कर मार डाला।

मिली जानकारी के अनुसार श्याम नारायण सिंह उम्र लगभग 80वर्ष शनिवार सुबह लगभग 6:30बजे घर से शौच के लिए खेत में गए हुए थे। वापस लौटते समय सांड ने उन पर हमला कर कई बार जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वा ग्रामीण दौड़े और आवारा सांड वहां से भाग निकला। हमले में घायल वृद्ध को वहां से उठाकर घर लाया गया जहां कुछ नहीं देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नकाबपोश बदमाशों ने लूटा रुपया

जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ेरेपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक पर सवार चार नकाब पोश बदमाशों ने बाबू के सर पर प्रहार कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शारदा देवी महाविद्यालय के बड़े बाबू अंकित मौर्य शाम करीब चार बजे बैंक पैसा जमा करने जा रहे थे कि इतने में दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश आते है और उनके सर पर प्रहार करके घायल कर देते है इसके बाद उनके पास से 25 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं इस वारदात से क्षेत्र में दशहत का माहौल है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात लगभग 8:00बजे चंद्रशेखर गौतम उम्र लगभग 28वर्ष पुत्र जगदीश चंद्र गौतम की तबीयत अचानक खराब हो गई। घर में वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था जैसे ही परिवार के लोगों की निगाह उस पर पड़ी उसे लेकर इलाज के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमीनी विवाद में मारपीट, महिलाओं सहित आठ घायल

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में शनिवार सुबह आठ बजे जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष में हुईं मारपीट में महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष से दूसरे पक्ष का ज़मीनी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने लाठी डंडा लोहे के राड से हमला कर दिया। हमले में अनीता देवी 45वर्ष पत्नी गुलाब यादव ईशा देवी 50वर्ष पत्नी लालता प्रसाद यादव आरती देवी 54वर्ष पत्नी मुन्नीलाल किशन यादव 23वर्ष पुत्र स्व.गुलाब यादव सुनील कुमार यादव उम्र 27 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद घायल हो गए। इसी मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष से शिव शंकर 55 वर्ष और जय किशन 28 वर्ष घायल हुए।

सड़क हादसों में दो की गई जान, एक घायल

जौनपुर। जिले में शुक्रवार की रात अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में साइकिल सवार युवक व बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी 73वर्षीय हौसिला प्रसाद मिश्र अपने पुत्र मुकेश मिश्र के साथ ट्रेन से दवा लेने लखनऊ गए थे। उन्होंने अपनी बाइक जफराबाद स्टेशन के बाहर खड़ी कर दी थी। ट्रेन से उतरकर बाइक से घर जा रहे थे। स्टेशन से चंद दूरी पर अहमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार टक्कर मारती हुई निकल गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने हौसिला प्रसाद मिश्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुत्र का उपचार चल रहा है। शिनाख्त होने पर शनिवार की सुबह पुलिस ने स्वजन को सूचना दी। अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की।

उधर, चंदवक थाना क्षेत्र के बरमलपुर गांव निवासी 42वर्षीय शिव प्रकाश राम की बाइक के धक्के से मौत हो गई। शिव प्रकाश राम साइकिल से शाम को किसी कार्य से चंदवक बाजार आए थे। रात आठ बजे घर वापस जा रहे थे। बरमलपुर गांव के पास ही पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार धक्का मारते हुए निकल गया। शिव प्रकाश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उनके स्वजन को सूचना देकर एंबुलेंस से सीएचसी डोभी भेजा। वहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मृत शिव प्रकाश राजगीर मिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी बेबी, तीन पुत्रियों 14 वर्षीय नंदिनी, 12 वर्षीय शिवानी, सात वर्षीय रागिनी व पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ रो-रोकर बेहाल हैं। शनिवार की सुबह चचेरे भाई प्रमोद ने तहरीर देकर बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया बाइक सवार को चिह्नित किया जा रहा है।

फर्जी आरोप लगाकर मुकदमे में फँसाने का आरोप, एसपी से की शिकायत

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियाँ गांव निवासी व पूर्व प्रधान रतन सिंह चौहान ने अपने विरुद्ध फर्जी प्रार्थना पत्र देकर झूठे मुकदमे में फँसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से ऑन लाइन शिकायत की है।

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में रतन सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 15 नवंबर 2025 को शिवउजागीर चौहान द्वारा उनकी पत्नी संगीता चौहान के पक्ष में एक दानपत्र निष्पादित किया गया था। आरोप है कि दानपत्र से क्षुब्ध होकर शिवउजागीर चौहान की पत्नी किसूनी देवी द्वारा लगातार मनगढ़ंत और निराधार आरोप लगाते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में किसूनी देवी द्वारा यह आरोप लगाया गया कि उनके पति शिवउजागीर चौहान का अपहरण कर लिया गया है, जबकि यह आरोप पूरी तरह असत्य है। प्रार्थी के अनुसार शिवउजागीर चौहान वर्तमान समय में अपने घर पर सुरक्षित हैं और अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं। रतन सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा झूठे आरोपों से बचाने के लिए थाना लाइन बाजार को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। उनका कहना है कि फर्जी शिकायतों के कारण उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

Share Now...