― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसावन की अन्तिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

सावन की अन्तिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

  • प्रदोष व्रत का भी संयोग, जगह-जगह शिव अर्चना और रुद्राभिषेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सावन की अंतिम सोमवार को शहर के मंदिर और शिवालय से लेकर ग्रामीणांचल तक के शिवालय त्रिलोचन महादेव, काशी करशूलनाथ धाम, गौरीशंकर धाम, दियावां महादेव पर भक्तों की अपार भीड़ रही।

अंतिम सोमवार होने के कारण अधिसंख्य भक्तों ने प्रभातकाल से लेकर सांयकाल तक जलाभिषेक के साथ-साथ पूजा-अर्चना और प्रसाद के अलावा महाप्रसाद वितरित किया। शिवालयों के ईद-गिर्द भीड़ इस कदर रही कि जैसे कोई मेला हो। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थानों के थानेदार पुलिस बल के साथ तैनात थे। क्षेत्राधिकारी से लेकर उपजिलाधिकारी भी अपने-अपने तहसील क्षेत्र के नामचीन धामों पर चक्रमण कर रहे थे। मंदिरों में जहां भक्तों की भीड़ थी वहीं अधिसंख्य गांव में भगवान शिव को दूध और जल चढ़ाया गया। सोमवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण विशेष संयोग बना रहा। प्रदोष और सावन की सोमवारी एक साथ पड?े के कारण इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। सोमवार पर प्रदोष का संयोग शुभ माना जाता है, इसलिए अगर इस सोमवार को प्रदोष काल में पूजा की जाए, तो सभी सोमवारी व्रत का फल मिलेगा। अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं पर विशेष कृपा बरसी। प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर विशेष मनोकामनाएं पूरी होती है। जलाभिषेक और पूजा से महादेव जल्द प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं, शहर के मंदिरों में भी अंतिम सोमवारी को लेकर खास तैयारी की गई थी। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार पलटूपुर प्राचीन शिव मंदिर, में सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण भक्तों की लगी लंबी लाइन। हर हर महादेव की जय घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। भक्त सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतेजार करते रहे। पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया था।

Share Now...