Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई प्रतिज्ञा

सांविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई प्रतिज्ञा

जौनपुर धारा, जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा एवं संकल्प दिलाया गया। इस दौरान संविधान के प्रस्तावना ‘हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’ के पाठन  के साथ ही शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...