Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरसांड की टक्कर से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को...

सांड की टक्कर से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी स्व.राजेन्द्र प्रसाद की सांड से टक्कर लगने के कारण हुई मौत के मामले में शासन की ओर से उनकी पत्नी को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2024 को राजेन्द्र प्रसाद अपनी पत्नी मीरा नायक के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में आए एक छुट्टा सांड से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मामले की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी गई, जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तक भी पहुंचा था। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मामले का परीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि शासनादेश के अनुसार सांड और नीलगाय के हमले से होने वाली मृत्यु राज्य आपदा की श्रेणी में आती है, जिसके तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी बदलापुर और तहसीलदार के माध्यम से कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद 9 मार्च 2026 को मृतक की विधिक वारिस पत्नी मीरा नायक के खाते में चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्थानांतरित कर दी गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मामला संवेदनशील था, इसलिए तत्काल संज्ञान लेते हुए न्यायालय के आदेशानुसार पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। आर्थिक सहायता मिलने पर मीरा नायक ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। जिला प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं के तहत पात्र लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

Share Now...