― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसहकारी समितियो से किसानों को जोड़ने का चलेगा अभियान

सहकारी समितियो से किसानों को जोड़ने का चलेगा अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकार से समृद्धि की योजना को साकार करने एवं अधिक से अधिक कृषकों को समिति का सदस्य बना कर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु 01 से 30 सितंबर तक सहकारिता विभाग द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को साधन सहकारी समिति की सदस्यता दिलाई जाएगी। वक्त बातें धर्मापुर ब्लॉक पर आयोजित एक बैठक में अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश चंद्र ने आए लोगों के संबोधित करते हुए कही। बैठक में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा,  तौफीक, विकास सिंह, नंदलाल यादव, नागेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी, नरेश कुमार, धर्मेंद्र राय, सागर साहू एवं धर्मापुर के सभी सचिव मौजूद रहे।

Share Now...